कानपुर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार ट्रेन


कानपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नई ट्रेन अब कानपुर एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। ट्रेन का नियमित संचालन गुरुवार 19 नवंबर से दोनों ओर से प्रतिदिन शुरू कर दिया गया है। इससे कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यह जानकारी गुरुवार को प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।

रेल प्रशासन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का उद्घाटन 16 नवंबर को विशेष गाड़ी संख्या 04195 के रूप में किया गया था। अब इसे नियमित गाड़ी संख्या 14153/14154 के साथ कानपुर एक्सप्रेस नाम दिया गया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल दोनों स्टेशनों से प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होगी।

अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। इसके लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस ऐप का उपयोग किया जा सकता है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780060 Articles

Share this story