भारी बारिश के चलते कानपुर देहात में कक्षा आठ तक के स्कूल आज बंद

WhatsApp Channel Join Now
भारी बारिश के चलते कानपुर देहात में कक्षा आठ तक के स्कूल आज बंद


कानपुर देहात, 03 सितंबर (हि.स.)। जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार 03 सितंबर को जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को अवकाश की सूचना उपलब्ध करा दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अवनीश अवस्थी

Share this story