कन्नौज: मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर समाजसेवी पंकज मिश्रा के सामाजिक योगदान को सराहा

WhatsApp Channel Join Now
कन्नौज: मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर समाजसेवी पंकज मिश्रा के सामाजिक योगदान को सराहा


कन्नौज , 16 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के समाजसेवी पंकज मिश्रा, उमेश, मिलन और आकाश को पत्र लिखकर उनके सामाजिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 02 अक्टूबर 2026 को लिखे गए इस पत्र में उन्होंने समाज और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक समाज की शक्ति उन नागरिकों से बढ़ती है, जो निःस्वार्थ भाव से समाज के हित में कार्य करते हैं। आप जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्र में वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय अपराध, माफिया, गुंडाराज और अराजकता का प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग पर था। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई तथा अपराधियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर ऐसा वातावरण बनाया गया, जिसमें प्रत्येक नागरिक निर्भय होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठा सके। यह चारो विहिप और बजरंगदल से जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार द्वारा गरीब, वंचित, वृद्ध, दिव्यांग, महिला, युवा और अन्नदाता किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं।

पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया एवं सेवा भाव, संवेदनशीलता और जनसरोकार विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की यात्रा को और मजबूत करेगा। उन्होंने ऐसे उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प भी व्यक्त किया, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्राप्त हों।

मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर सामाजिक योगदान की सराहना किया जाना कन्नौज के लिए गौरव का विषय है। यह पत्र समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है और जनहित में निरंतर कार्य करने का उत्साह प्रदान करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778302 Articles

Share this story