कन्नौज : सेवा एवं संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संयुक्त जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
कन्नौज , 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को आयोजित ‘सेवा एवं संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संयुक्त जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान तथा समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर किया।
प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में परस्पर सहयोग, संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
प्रभारी मंत्री राकेश सचान तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की उपस्थित में रक्तदान शिविर में राज्य मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित अभिमन्यु सिंह, व्योम शुक्ला, मंगलम पांडेय, उदय कटियार, ऋषभ मिश्रा, शशांक मिश्रा, अभिषेक कटियार, आशुतोष मिश्रा, नयन दोहरे, ध्रुव गुप्ता, अमित दुबे, आकाश गुप्ता सहित कुल 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए गए। साथ ही मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उपचार एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अशोक सिंह, हरिबक्स सिंह, घनश्याम राजपूत, अजीत पांडेय, विराट मिश्रा, हिमांक त्रिपाठी, अंशुल मिश्रा, अंकित कुमार, अमित मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारीगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

