कन्नौज में मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन और सहायिकाओं को प्रभारी मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
कन्नौज , 24 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की प्रभारी मंत्री और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक हुई। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर पंचायत कल्याण कोष से ग्राम पंचायत परसपुर के प्रधान को 10 लाख एवं मवई विलवारी व बीलमपुर के सदस्य को 02-02 लाख रूपये की सहायता धनराशि का डेमो चेक मंत्री द्वारा वितरित किया गया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत गुखरू को प्रथम एंव ग्राम पंचायत सलेमपुर को द्वितीय पुरूस्कार के साथ मंत्री ने अंग वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य सेविका शिवानी, नीति तिवारी, सोनाक्षी, शिवानी सेजवार, नेहा गुप्ता, प्रीती गौतम तथा आंगनवाडी कार्यकत्री पूनम द्विवेदी, शिखा द्विवेदी, निधि शुक्ला, गीता शुक्ला, सविता गुप्ता, संगीता कटियार को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इसी क्रम में उन्होनें आंगनवाड़ी सहायिका सोनाली पाल, सुश्री विशाखा, साधना, नेहा तथा ज्योति को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
बैठक में उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद कन्नौज में उर्वरक पर्याप्त की उपलब्धता पूर्ण है। 79 निजी खाद की दुकानों को उर्वरक उपलब्ध कराई गयी हैं। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य किया जाये। किसी भी उपभोक्ता के घर पर बिना सहमति के स्मार्ट मीटर नही लगाये जाये। अभी तक जनपद में 82 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता आदि संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

