कन्नौज: 220 केवी उपकेंद्र निर्माण में देरी पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

WhatsApp Channel Join Now
कन्नौज: 220 केवी उपकेंद्र निर्माण में देरी पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार


कन्नौज, 09 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने गुरुवार को जिले के तिर्वा क्षेत्र स्थित हरईपुर में निर्माणाधीन 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा के भीतर गुणवता के साथ कार्य पूरा होना अनिवार्य है।

निरीक्षण के समय प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार राय ने मंत्री को अवगत कराया कि उपकेंद्र का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा कर इसे ऊर्जीकृत किया जा सकता है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही और शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित डेडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

ऊर्जा मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस 220 केवी विद्युत उपकेंद्र के चालू होने से तिर्वा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली की स्थिति अत्यधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और निर्वाध हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विजली आपूर्ति प्राप्त होगी और क्षेत्र के समय विकास को नई गति मिलेगी। राज्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च स्तरीय मानकों के साथ पूरा करने के लिए संकल्पित है, ताकि जनमानस को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

Share this story