कंचौसी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर लिखा है ‘ॐ रामू रीना’

WhatsApp Channel Join Now
कंचौसी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर लिखा है ‘ॐ रामू रीना’


कंचौसी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर लिखा है ‘ॐ रामू रीना’


चेहरा खराब होने से नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा

औरैया, 22 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कंचौसी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर बुधवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फफूंद जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘ॐ रामू रीना’ लिखा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इस निशान के आधार पर मृतक की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कंचौसी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने फफूंद जीआरपी प्रभारी रामप्रकाश सिंह को लूप लाइन पर शव पड़े होने की सूचना दी। शव रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1091/14 के पास मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसका चेहरा बुरी तरह खराब होने के कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने लाल रंग की बनियान और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर ‘ॐ रामू रीना’ लिखा होने की जानकारी सामने आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765309 Articles

Share this story