डॉ. कमलेश्वर सिंह नेशनल डेंटल कमीशन की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य नामित

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. कमलेश्वर सिंह नेशनल डेंटल कमीशन की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य नामित


लखनऊ, 23 अप्रैल (हि.स.)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय(केजीएमयू) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के संकाय सदस्य प्रो.कमलेश्वर सिंह को नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी),नई दिल्ली की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है।

डॉ.कमलेश्वर सिंह वर्तमान में केजीएमयू, लखनऊ के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा इसी प्रतिष्ठित संस्थान से प्राप्त की है और लगातार शिक्षण,शोध एवं नैदानिक सेवाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है।

एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षाविद् के रूप में डॉ. सिंह का चयन जापान में आयोजित जापान प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी एवं इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के संयुक्त इंटरनेशनल साइंटिफिक एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए किया गया था। वे यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट्स स्कीम के अंतर्गत प्रतिष्ठित आईसीएमआर इंटरनेशनल फेलोशिप (आईसीएमआर-आईएफ) के भी प्राप्तकर्ता हैं।

अपने शैक्षणिक योगदान के अतिरिक्त डॉ. सिंह रोगियों के देखभाल में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी विशेषज्ञता जटिल दंत मामलों के पुनर्वास में है, जिससे उच्च स्तरीय उपचार एवं रोगी संतुष्टि सुनिश्चित होती है।

डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। ये अनेक स्नातकोत्तर शोध प्रबंधों का मार्गदर्शन किया है, जिससे प्रोस्थोडॉन्टिक शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story