मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज में हुआ कमल तलाई का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज में हुआ कमल तलाई का आयोजन


मथुरा, 09 जून (हि.स.)। मथुरा के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज कांकरोली नरेश, तृतीय पीठाधीश्वर के द्वारा किया गया है। इसी के तहत अधिक मास उत्सवों की श्रंखला में मंगलवार शाम ठाकुर जी शयन के दर्शनों में कमल तलाई में विराजमान हुए जिसके दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो गए। इसी क्रम में पूरे एक माह तक विशेष मनोरथ आयोजित किए जाएंगे। बुधवार शयन के दर्शनों में भव्य फूल बंगले के दर्शन आयोजित होंगे। जो भी भक्त अपने आराध्य के लिए कोई मनोरथ कराना चाहते हैं, वे करा सकते हैं। अतः समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है, दर्शन कर पुण्य के भागी बने।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story