हिन्दुओं को बांटने की साजिश में सपा-कांग्रेस शामिल : आचार्य प्रमोद कृष्णम्

WhatsApp Channel Join Now
हिन्दुओं को बांटने की साजिश में सपा-कांग्रेस शामिल : आचार्य प्रमोद कृष्णम्


अधर्मियों का विनाश करेंगे कल्कि अवतार : प्रमोद कृष्णम्

संभल, 23 फरवरी(हि.स.)। जनपद संभल के गांव ऐंचौड़ा कम्बोह के कल्कि धाम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदुओं को बांटने की बात होगी,समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उनका साथ देगी। इसमें चीन,पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कल्कि अवतार अधर्मियों का विनाश करेंगे।

आचार्य कृष्णम् ने समाजवादी पार्टी को 'सफा' (समाप्त) बताते हुए कहा कि यह अधर्मियों और विधर्मियों की पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान का कल्कि अवतार अधर्म के नाश के लिए ही हो रहा है। कल्कि धाम का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि अधर्म का सर्वनाश निश्चित है।

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को बांटने की बात करने वालों का साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी देंगी। कृष्णम् ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथन बटोगे तो कटोगे का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुओं को बांटने की साजिश में समाजवादी,कांग्रेस,लेफ्ट के साथ-साथ चीन,पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल हैं। वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने राहुल गांधी को एक राष्ट्रीय समस्या और लाइलाज बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि उनका इलाज केवल भारत की जनता के पास है, और वही उनका इलाज करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar

Share this story