संत शिरोमणि रविदास ने समानता, प्रेम और करुणा का दिया संदेश : राकेश गोस्वामी

WhatsApp Channel Join Now
संत शिरोमणि रविदास ने समानता, प्रेम और करुणा का दिया संदेश : राकेश गोस्वामी


संत शिरोमणि रविदास ने समानता, प्रेम और करुणा का दिया संदेश : राकेश गोस्वामी


महोबा, 31 जुलाई (हि.स.)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा के महोबा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संत रविदास के समानता, प्रेम और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

कलश यात्रा के जनपद मुख्यालय पहुंचने पर नगर वासियों ने शुक्रवार काे स्वागत किया। भाजपा सदर विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारा विधि विधान से कलश का पूजन कर रविदास मंदिर में स्थापित कराया गया। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि संत शिरोमणि की 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर वाराणसी स्थित उनकी जन्म स्थली की पावन मिट्टी प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में भेजी जा रही है। संत के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कलश यात्रा आयोजित की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि पावन मिट्टी को केवल यूपी में नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों तक इसे पहुंचाया जा रहा है। इससे उनके विचारों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story