कैलाश मानसरोवर यात्रा पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 मई

WhatsApp Channel Join Now
कैलाश मानसरोवर यात्रा पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 मई


लखनऊ, 02 मई (हि.स.)। कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 है। यह जानकारी कैलाश मानसरोवर सेवा समिति उ.प्र. के अध्यक्ष के.के. सिंह तथा महासचिव डॉ. आर.एस.भदौरिया ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया भारत सरकार के https://kmy.gov.in लिंक पर फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले लोग रजिस्ट्रेशन के लिए अपना ईमेल, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप, अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो, अपने परिवार के 02 सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर आदि तथा पासपोर्ट की प्रथम और अंतिम पेज की साफ फोटो कॉपी फॉर्म में लोड करना होगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा की नि:शुल्क जानकारी सहायता आदि के लिए मोबाइल नंबर 9415004482, 9454412050, 9838753938 तथा 9451307249 पर शीघ्र संपर्क कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसकी कॉपी उपरोक्त मो.नं. पर प्रेषित कर दें।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story