कबरई रिवई मार्ग का 10 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण

WhatsApp Channel Join Now
कबरई रिवई मार्ग का 10 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण


कबरई रिवई मार्ग का 10 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण


कबरई रिवई मार्ग का 10 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण


-सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने किया भूमिपूजन -सड़क चौड़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि

महोबा, 11 जून (हि.स.)। बुंदेलखंड के महोबा जनपद में सरकार के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। गुरुवार को सदर विधायक एवं एमएलसी ने अन्य जिला मार्ग के अंतर्गत आने वाले कबरई रिवई मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया है। लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से बन रही यह सड़क के तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

गुरुवार को सदर विधायक राकेश गोस्वामी एवं हमीरपुर बांदा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा महोबा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कबरई - कुन्हेंटा मार्ग के किमी- 8 से बायी अन्य जिला मार्ग के अंतर्गत आने वाली सड़क कबरई - रिवई सम्पर्क मार्ग के चैनेज 1(500) से 8(600) में 1023.04 लाख की लागत से बनने वाले चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य को कराया जाएगा।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि यूपी सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने का काम कर रही है। यह सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच भी पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

हमीरपुर चित्रकूट के एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि यह सड़क न केवल गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। यह संपर्क मार्ग के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जनपद समेत समूचे बुंदेलखंड में योगी आदित्यनाथ की सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story