कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत


हाथरस, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में कबड्डी खेलते समय किशोर की हालत बिगड़ गई। आग

आनन-फानन में परिजन और अन्य लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान देर रात किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि किशोर कबड्डी खेल रहा था, इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने किशोर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story