मुरादाबाद: नौ निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद: नौ निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


मुरादाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर जिले में नौ इंस्पेक्टर और दो सब इंसपेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस दाैरान सात थानों में नए प्रभारियाें की तैनाती की गई।

इस प्रशासनिक बदलाव में मझोला, नागफनी, मूंढापांडे, कोतवाली, छजलैट, डिलारी और साइबर थाने की कमान नए हाथों में पहुंच गई। नागफनी के प्रभारी मनीष सक्सेना को थाना मझोला का नया प्रभारी बनाया गया है। मझोला के रविंद्र कुमार अब मूंढापांडे थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। गैर जनपद तबादले के चलते मूंढापांडे प्रभारी मोहित चौधरी और साइबर थाना प्रभारी विवेक शर्मा को कार्यमुक्त करने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से शोकिंदर सिंह को थाना डिलारी का प्रभारी बनाया गया है। थाना डिलारी के प्रभारी विजेंद्र सिंह लंबी छुट्टी पर चल रहे है। छजलैट प्रभारी रमेश चंद्र को चुनाव सेल भेजा गया, उनके स्थान पर राजकुमार सिंह को वहां तैनात किया गया है। साइबर थाने की कमान सनोज कुमार सिंह को मिली है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार अब नागफनी और खदाना चौकी प्रभारी करमजीत सिंह कोतवाली संभालेंगे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story