संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय में ‘पीएम उषा’ परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय में ‘पीएम उषा’ परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा


संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय में ‘पीएम उषा’ परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा


संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय में ‘पीएम उषा’ परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा


संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय में ‘पीएम उषा’ परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा


गोरखपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव आर्मस्ट्रांग पेमे ने गुरुवार काे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम उषा (PM-USHA) योजना के अंतर्गत अनुदानित विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का सूक्ष्म अवलोकन किया और विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

श्री पेमे ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचों का जायजा लिया, जिसमें मुख्य रूप से परिसर की नवनिर्मित सड़कों , निर्माणाधीन केंद्रीय उपकरण संकुल तथा प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण शिक्षण और शोध के माहौल को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

स्थलीय निरीक्षण के पश्चात, संयुक्त सचिव ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रतिकुलपति, सभी अधिष्ठाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और रूसा (RUSA) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

श्री पेमे ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि निर्माण और विकास कार्याें का लाभ अधिकतम विद्यार्थियों को मिल सके।

उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली इन छात्र-केंद्रित पहलों का अनुकरण संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तक भी विस्तारित किया जाए।

इससे पूर्व, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने संयुक्त सचिव का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न 'छात्र केंद्रित' नवाचारों और पहलों से अवगत कराया। पीएम उषा परियोजनाओं के समन्वयक प्रो. अजय सिंह ने परिसर में चल रही वर्तमान योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story