त्योहारों के मद्देनजर जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों के मद्देनजर जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन


मुरादाबाद, 18 सितंबर (हि.स.)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के जोधपुर से गोरखपुर तक ट्रेन संख्या 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनिंग मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को और ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर 3 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें नौ-नौ फेरे लगाएगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल जोधपुर से शाम 4 बजकर 15 मिनट पर चलेगी, जो मुरादाबाद व बरेली होते हुए अगले दिन रात्रि 8 बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर ट्रेन गोरखपुर से रात्रि 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी जो बरेली मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story