कस्बे के प्रमुख चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं

WhatsApp Channel Join Now
कस्बे के प्रमुख चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं


उत्तर प्रदेश हाथरस सादाबाद,कस्बे के प्रमुख चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं

विधायक, तहसीलदार ने किया प्रस्तावित प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण

जैतई मोड़, राया तिराहा, एसबीआई के सामने लगेंगी प्रतिमाएं

हाथरस, 05 नवंबर (हि.स.)।सादाबाद नगर की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलने जा रही है। सादाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। तीनों प्रतिमाएं एक साथ और एक ही समय पर स्थापित होंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृत दे दी है।

प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधायक प्रदीप चौधरी ने तहसीलदार हेमंत चौधरी और क्षेत्रीय लेखपाल सचिन गुप्ता के साथ तीनों प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसबीआई तिराहा, जेतई मोड़ और राया तिराहे पर पहुंचकर प्रतिमाओं की स्थापना के लिए चयनित स्थानों और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि सादाबाद की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीनों प्रतिमाएं स्थापित कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। करीब दो माह पूर्व हाथरस आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी इस मांग को प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री की स्वीकृति होने के बाद अब प्रतिमा स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए लोग निर्माण विभाग से भी एनओसी जारी हो चुकी है। भूमि की चयन प्रक्रिया आज अंतिम होकर इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाल बघेल समाज की आराध्य लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का सुशासन और जनकल्याण, क्षत्रिय समाज के प्रणेता पृथ्वीराज चौहान का अदम्य साहस और स्वाभिमान तथा जाट शिरोमणि महाराजा सूरजमल का शौर्य एवं ऐतिहासिक योगदान देश की अमूल्य धरोहर है। इन विभूतियों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ युवाओं को प्रेरणा देंगी। विधायक ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल सादाबाद के स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस मांग के समर्थन में सहयोग देने वाले क्षेत्रीय नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773089 Articles

Share this story