महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेकर बेटियों को सशक्त बनाएं : ममता यादव

WhatsApp Channel Join Now
महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेकर बेटियों को सशक्त बनाएं : ममता यादव


महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेकर बेटियों को सशक्त बनाएं : ममता यादव


महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेकर बेटियों को सशक्त बनाएं : ममता यादव


बुन्देलखण्ड गौरव फाउंडेशन के तत्वावधान में पंकज पंडित ने सुनाई रानी झांसी की गौरव गाथादिव्यांगजनों को वितरित किए मुफ्त कृत्रिम अंग व उपकरण

झांसी, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को बुन्देलखण्ड गौरव फाउंडेशन की ओर से रानी झांसी की गौरव गाथा एवं दिव्यांगजनों को मुफ्त कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव ने कहा कि सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता 'बुंदेलों हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी' महारानी लक्ष्मीबाई के मनु से रानी बनने और उनके अद्भुत शौर्य की पूरी कहानी बयां करती है। 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी' का उनका संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई से आत्मनिर्भरता, शिक्षा और विपरीत परिस्थितियों में साहस बनाए रखने की सीख लेनी चाहिए। शिक्षा को केवल रोजगार से जुड़ना नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना चाहिए। समाज में परिवर्तन लाने के लिए पहले स्वयं में बदलाव करना होगा और बेटियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर देने होंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश डॉ. शेखर यादव ने कहा कि स्वतंत्रता की पहली अलख महारानी लक्ष्मीबाई ने जगाई थी। इतिहास में महिलाओं को उनके अधिकार और अवसर नहीं मिल सके, लेकिन आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती से प्रेरणा लेकर बेटियों को सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहज जीवन उपलब्ध कराने के लिए समाज और साक्षरता को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को संस्कारवान बनाने और समाज में अपने-परायण की सही पहचान विकसित करने की जरूरत है। राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए। इस अवसर पर योगेश राव नेवालकर ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था प्रतिवर्ष नवाचार के माध्यम से समाजहित में बेहतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना पंकज पहल है। कार्यक्रम में विख्यात युवा कवि एवं लेखक पंकज पंडित ने महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा का प्रस्तुतिकरण किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जयकरण ने संस्था की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय विकास गतिविधियों की जानकारी दी। आभार कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडे ने किया।

कार्यक्रम में पीके विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश प्रसाद, महेश पटेरिया, कुमार वैभव तिवारी, राहुल कुशवाहा, रजनी जैन, आकाश राय, अंकित राजा यादव, अजय गौतम, उज्ज्वल शरण, अनुज भार्गव, रस्केंद गौतम, प्रवीण लखेरा, आचार्य अरुण, संजय राय, वेद श्रीवास्तव, अजय तिवारी, अभिषेक पटेरिया, बिरजू कुशवाहा, उमाकांत, वैभव कुशवाहा, शुभम साहू, प्रशांत यादव, कार्तिकेय त्रिपाठी शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779456 Articles

Share this story