भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित, झांसी के छह नेताओं को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित, झांसी के छह नेताओं को मिली जिम्मेदारी


झांसी, 03 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार देर शाम कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। कार्यसमिति में कुल 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। नई कार्यसमिति में झांसी जिले को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।

घोषित कार्यसमिति में झांसी के अशोक राजपूत, शिवेंद्र सिंह शैली, मनीष तिवारी और मनजीत सिंह उर्फ मनी सरदार को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भारतीय जनता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी को क्षेत्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चिरवारिया को भी क्षेत्रीय कार्यसमिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में बुंदेलखंड के साथ-साथ कानपुर और आसपास के जिलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कुल 15 जिले शामिल हैं। इनमें कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, झांसी,झांसी ग्रामीण, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिले शामिल हैं।

झांसी के छह नेताओं को क्षेत्रीय कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि क्षेत्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story