विहिप दुर्गा वाहिनी का आठ दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 24 मई से, भानी देवी गोयल में हुआ भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
विहिप दुर्गा वाहिनी का आठ दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 24 मई से, भानी देवी गोयल में हुआ भूमि पूजन


विहिप दुर्गा वाहिनी का आठ दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 24 मई से, भानी देवी गोयल में हुआ भूमि पूजन


250 बालिकाएं लेंगी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण,नेपाल की बालिकाएं भी होंगी शामिल

झांसी, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी महानगर में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत की दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के तहत शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 24 मई से 1 जून 2026 तक भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। शिविर में कानपुर प्रांत के 21 जनपदों से लगभग 250 बालिकाएं भाग लेंगी, जिनमें 25 बालिकाएं नेपाल से भी शामिल होंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने विधिवत भूमि पूजन हवन किया। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रांत संयोजिका अवनी, विभाग अध्यक्ष श्याम सुंदर, विभाग संयोजिका संगीता, जिला मंत्री निलय बोस व रंजना सिंह बुंदेला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता के लिए तैयार करना है। आठ दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों को दंड संचालन, यष्टि प्रशिक्षण, बाधाओं को पार करना, रस्सी पर चलना तथा अन्य साहसिक गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 25 प्रशिक्षक विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे हर प्रकार की चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

शिविर के संचालन और व्यवस्थाओं में झांसी के लगभग 50 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहयोग करेंगे। समापन अवसर पर प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा विशेष संचलन और प्रदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शिविर में झांसी से 35, ललितपुर से 20 तथा जालौन से 10 बालिकाएं भाग लेंगी। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story