हिंदी साहित्य भारती की कोर समिति की बैठक, शिर्डी अधिवेशन की रूपरेखा तय

WhatsApp Channel Join Now
हिंदी साहित्य भारती की कोर समिति की बैठक, शिर्डी अधिवेशन की रूपरेखा तय


झांसी, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय जीवन मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठा और विश्वबंधुत्व के प्रसार के संकल्प के साथ कार्यरत अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती की कोर समिति की एक दिवसीय बैठक स्थानीय एक हाेटल में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में देश-विदेश से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

चार सत्रों में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, प्रकोष्ठ गठन, वार्षिक कार्यक्रम, निधि संग्रह, प्रवास योजनाएं एवं आर्थिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। 16, 17 व 18 मई को शिर्डी (महाराष्ट्र) में होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता हेतु सात सदस्यीय समिति गठित की गई। साथ ही 10 जून से प्रस्तावित मॉरीशस यात्रा की भी रूपरेखा तय की गई।

बैठक का शुभारम्भ भारत माता व सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से हुआ। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मीनारायण भाला ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान आचार्य देवेन्द्र देव, डॉ. रमा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. रमासिंह जादौन, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. रामेन्द्र सिंह, डॉ. संजय झा, वैभव वैद्य, महर्षि शैलेश्वर स्वामी, डॉ. बलबहादुर त्रिपाठी, मोतीलाल गुप्ता, आचार्य श्री हरी, निशांत शुक्ल, संतोष शर्मा, रुचि निवेदिता, वंदना अवस्थी, सौरभ शर्मा, मयूर गर्ग, आनंद उपाध्याय, राजदीप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन अंतरराष्ट्रीय महासचिव रामनिवास शुक्ल ने तथा आभार प्रो. विनोद मिश्र ने व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story