झांसी : गौरांग राठी नए जिलाधिकारी,रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड़ विकास अधिकारी और हिमांशु गौतम जेडीए उपाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
झांसी : गौरांग राठी नए जिलाधिकारी,रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड़ विकास अधिकारी और हिमांशु गौतम जेडीए उपाध्यक्ष


झांसी : गौरांग राठी नए जिलाधिकारी,रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड़ विकास अधिकारी और हिमांशु गौतम जेडीए उपाध्यक्ष


तीन बड़े अफसरों के तबादले से प्रशासनिक हलकों में हलचल

झांसी, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए तीन प्रमुख अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिससे जिले के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी का स्थानांतरण पर्यटन विभाग में विशेष सचिव व निदेशक के रूप में कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अब उन्नाव के जिलाधिकारी रहे गौरांग राठी को झांसी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जुनैद अहमद का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें कानपुर नगर का अपर श्रमायुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड़ को झांसी का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, झांसी विकास प्राधिकरण (JDA) के उपाध्यक्ष आलोक यादव का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह हिमांशु गौतम को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

एक साथ तीन महत्वपूर्ण पदों पर हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था में नई गति देखने को मिल सकती है। वहीं, नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिले की कार्यशैली में भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story