नारी शक्ति वंदन बिल : भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी, फूंके राहुल-अखिलेश के पुतले
झांसी, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए बीकेडी चौराहे पर पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ता रैली के रूप में एकत्रित हुए और पदयात्रा निकालते हुए बीकेडी चौराहे पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह जादौन ने कहा कि विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता ऐसे दलों को जवाब देगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद नायक, विकास कुशवाहा (जिला महामंत्री),उपाध्यक्ष रानू देवलिया, ममता लश्करी, कविता शर्मा, विशाल दीक्षित, प्रियांशु डे, विनीत खटीक, रोहित गोठनकर, इंजीनियर रवि राजपूत, प्रणय अग्रवाल, गौरव तिवारी, अनिल सेन, अमित खटीक, मोहित पोरवाल, सत्येंद्र साहू, दिव्यांश पाखरे, कुसुम कुशवाहा, चित्रा सिंह सहित बड़ी संख्या में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

