झांसी में डॉ. आदर्श शर्मा (लाला) का बार बालाओं संग ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
झांसी में डॉ. आदर्श शर्मा (लाला) का बार बालाओं संग ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल


झांसी में डॉ. आदर्श शर्मा (लाला) का बार बालाओं संग ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल


विधायक प्रतिनिधि बताने वाले आदर्श ने वीडियो बताया एआई निर्मित

विधायक ने पत्र जारी कर दी सफाई, कहा कोई विधायक प्रतिनिधि नहीं

झांसी, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी में भाजपा के लिए समय प्रतिकूल प्रतीत हो रहा है। सट्टा मामले में भाजपा नेता की चर्चा अभी समाप्त नहीं हुई थी कि शहर में इन दिनों डॉ. आदर्श शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वीडियो सामने आने के बाद डॉ. आदर्श शर्मा ने सफाई देते हुए इसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया फर्जी वीडियो बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो की सच्चाई की जांच कराई जाए तो वास्तविकता सामने आ जाएगी।

गौरतलब है कि डॉ. आदर्श शर्मा (लाला) खुद को झांसी सदर विधायक रवि शर्मा का विधायक प्रतिनिधि बताते रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। मामले को बढ़ता देख सदर विधायक रवि शर्मा की ओर से एक पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की गई है।

जारी स्पष्टीकरण में विधायक रवि शर्मा ने कहा कि उनके सभी विधायक प्रतिनिधियों को पहले ही हटाया जा चुका है और वर्तमान में कोई भी व्यक्ति उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के निजी दावों को विधायक कार्यालय से जोड़कर न देखा जाए।

फिलहाल वीडियो की सत्यता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है, जबकि मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story