पेट परीक्षा के चलते जौनपुर में 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद

WhatsApp Channel Join Now
पेट परीक्षा के चलते जौनपुर में 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद


जौनपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर जौनपुर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में गुरुवार शाम जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने आदेश जारी कर संबंधित शिक्षण संस्थानों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, PET-2026 परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। 30 अक्टूबर को सामान्य शिक्षण दिवस होने के कारण परीक्षा के सुचारु संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए शासन के निर्देश पर शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित संबंधित शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य संबंधित संस्थानों को शामिल किया गया है।

हालांकि, परीक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक और कर्मचारी अवकाश के दिन भी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। डीआईओएस और बीएसए ने सभी संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतियां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story