जौनपुर प्रीमियर लीग का आगाज

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर प्रीमियर लीग का आगाज


जौनपुर प्रीमियर लीग का आगाज


जौनपुर प्रीमियर लीग का आगाज


जौनपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में जर्सी लॉन्च और ट्रॉफी का अनावरण किया गया। विधानसभा स्तर पर गठित 10 टीमें लीग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

जेपीएल का आयोजन जौनपुर नंबर- वन की पहल पर पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा किया जा रहा है। समारोह में जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समय के साथ खेलों के प्रति समाज की सोच बदली है। अब खेल युवाओं के लिए सम्मानजनक करियर का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि जेपीएल विश्वविद्यालय और खेल प्रतिभाओं के बीच मजबूत जुड़ाव का माध्यम बनेगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने जेपीएल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मंच से खिलाड़ियों को अवसर मिलना अच्छी पहल है।

संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा कि जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है। विधानसभा स्तर पर 10 टीमों के गठन का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक साथ खेलने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाशधर द्विवेदी, प्रो. प्रमोद यादव समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story