जौनपुर पुलिस ने 301 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर पुलिस ने 301 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए


जौनपुर पुलिस ने 301 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए


जौनपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर क्राइम थाना, साइबर क्राइम सेल और विभिन्न थानों की साइबर सेल पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 301 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पुलिस ने दीपावली पर्व पर मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अब तक जिले में कुल 2609 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 52 लाख रुपये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद 301 मोबाइल फोन जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही से बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अपने खाेए मोबाइल फोन पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने दीपावली के अवसर पर अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर जौनपुर पुलिस का आभार जताया।

पुलिस ने अपील की है कि, मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story