जौनपुर सिटी स्टेशन पर मंदिर के बगल शौचालय बनने का विहिप ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर सिटी स्टेशन पर मंदिर के बगल शौचालय बनने का विहिप ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन


जौनपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित शौचालय निर्माण को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। रविवार को विहिप जिलाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने स्टेशन पहुंचकर डिप्टी एसएस प्रमोद कुमार प्रियदर्शी को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विहिप अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि स्टेशन परिसर में जिस स्थान पर शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है, उसके समीप बजरंगबली का मंदिर और करीब 50 वर्ष पुराने पीपल एवं नीम के पेड़ हैं। संगठन के अनुसार इन पेड़ों का धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व है। ऐसे में मंदिर और पुराने पेड़ों के पास शौचालय निर्माण से धार्मिक भावनाओं के साथ ही पर्यावरणीय दृष्टि से भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने मांग की कि प्रस्तावित शौचालय निर्माण को तत्काल रोककर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जाए। साथ ही पीपल और नीम के पुराने पेड़ों तथा बजरंगबली मंदिर को संरक्षित रखने की मांग की गई।

विहिप कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन से मामले का स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर अरुण सिंह , विनय सिंह संतोष सिंह अरुण श्रीवास्तव, डॉ राजीव त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह,रमेश सिंह, सुधीर सिंह दीपक श्रीवास्तव आदि लोक उपस्थित रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story