रामकथा से पूरा जौनपुर राममय हुआ, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे : रविंद्र जायसवाल

WhatsApp Channel Join Now
रामकथा से पूरा जौनपुर राममय हुआ, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे : रविंद्र जायसवाल


जौनपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा में शामिल होने मंगलवार को पहुंचे स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल ने हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि आचार्य शांतनु जी महाराज की कथा से पूरा जौनपुर राममय हो गया है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि भगवान श्रीराम के बताए मार्गों को अपने जीवन में उतारें। प्रभु श्रीराम ही सबका कल्याण करेंगे।

मंत्री ने कहा कि जौनपुर ऐतिहासिक शहर है, जहां ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से हो रही कथा लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों से जोड़ रही है। हम सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के संबंध में मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भगवान श्रीराम का विरोधी है, वह रावण के समान है।

वहीं, विधान परिषद की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर मंत्री ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767444 Articles

Share this story