जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विराेध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विराेध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन


जौनपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्तावित आदेश के विरोध में सोमवार को जाैनपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर योगिता सिंह को सौंपते हुए कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की।

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल भवनों का समूह नहीं, बल्कि हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य और उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण से सबसे अधिक नुकसान उन विद्यार्थियों को होगा, जिनका किसी भी प्रशासनिक, कानूनी या राजनीतिक विवाद से कोई संबंध नहीं है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story