यूपी डीजीपी से मिले जापान के फुटबॉलर और उनकी एनजीओ टीम

लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। जापान के प्रसिद्ध फुटबॉलर नोजोमु हगिहारा और उनकी एनजीओ टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि फुटबॉलर नोजोमु हगिहारा समाजिक कार्यों बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह एफसी नोनो/नोजोमु फाउंडेशन एनजीओ के संस्थापक भी है। वह बच्चों को सशक्त बनाने और जापान-भारत खेल सहयोग को बढ़ावा देने जैसे धर्मार्थ उद्देश्यों के लिये कोलकाता से दिल्ली तक भारत के कई राज्यों को कवर करते हुये तीन मार्च से मई 2025 तक लगभग दो हजार किलोमीटर की दुनिया के सबसे लम्बी फुटबॉल ड्रिब्लिंग की यात्रा पर निकले हैं।
अपनी इसी यात्रा के फाउंडेशन के संस्थापक व उनकी टीम लखनऊ से गुजरते समय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की है। एडीजी लॉ एण्ड आर्डर ने उनकी यात्रा को और सुगम बनाने के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
एफसी नोनो/नोजोमु फाउंडेशन फुटबॉल के माध्यम से भारत में स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण सुधार, शिक्षा, मानव संसाधन विकास, पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए लक्ष्य एक हुक के रूप में फुटबॉल गतिविधियों के साथ, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए लगातार कार्य कर रही है।
फुटबॉलर ने जुवेनाइल मामलों में जेल में निरूद्ध बच्चों को मोटीवेशनल स्पीच द्वारा उनके स्वभाव में सुधार के लिए बिहार व बंगाल प्रान्त की जेलों में भ्रमण किया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दृढ़ता के मूल्य और चुनौतियों को स्वीकार करने के महत्व को बताना। जापान और भारत के बीच सांस्कृतिक और खेल आदान-प्रदान को मजबूत करना है। एफसी नोनो के साथ गिनिज बुक आफ इण्डिया की वीडियोग्राफी टीम भी आयी, जो पूरी यात्रा में लगातार उनके साथ रहेगी। इस मौके पर यूपी पुलिस की फुटबाल टीम ने भी फुटबॉलर से संवाद करते फुटबाल के गुर सीखे।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक वरुण