मंत्री ए.के. शर्मा ने बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री ए.के. शर्मा ने बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण


लखनऊ, 07 मई (हि.स.)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरूवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान नगर विकास विभाग एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर खराब होने, लो-वोल्टेज, सड़क, सीवर, जलनिकासी, सफाई व्यवस्था तथा नगर निकायों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। मंत्री श्री शर्मा ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान बिजली से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story