सांसद के नेतृत्व में निकली जन आक्रोश रैली
Apr 23, 2026, 20:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सिद्धार्थनगर 23 अप्रैल (हि.स.)।महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रकट किया गया।
इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को गम्भीरता से आगे बढ़ाया। लेकिन विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया। जिसके कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका। विपक्ष के इस निर्णय से पूरे देश की महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। भाजपा की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

