जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में नए कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
लखनऊ, 14 जून (हि.स.)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के दिशा-निर्देश पर रविवार को पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को सुदृढ़ करने एवं जनाधार का विस्तार करने के लिए राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर नव-नियुक्त कार्यकर्ताओं को सदस्यता पत्र वितरित किए गए।
प्रदेश कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर शीर्ष नेतृत्व से प्रदेश प्रधान महासचिव कुंवर डॉ. बृजेश सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज व जिला महासचिव अमोद सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे। उक्त पदाधिकारियों ने 6 नए कार्यकर्ताओं/ उम्मीदवारों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। ये सभी कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हैं और पार्टी की विचारधारा व सामाजिक कल्याण की नीतियों में विश्वास रखते हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज ने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य पार्टी के विस्तार को बढ़ाना है, ताकि हर बूथ, हर गली और हर घर तक पार्टी की नीतियां पहुंच सकें। नए साथियों का जुड़ना इस संकल्प को और मजबूत करेगा। पार्टी उन्हें पूर्ण विश्वास और सम्मान के साथ कार्य करने का अवसर देगी। नए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे और जनता की सेवा में अपना योगदान देंगे।
प्रदेश प्रधान महासचिव कुंवर डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करें तथा पार्टी को जन-जन तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

