शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन पर रूकेगी जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी

WhatsApp Channel Join Now
शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन पर रूकेगी जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी


मुरादाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। जम्मू मंडल /उत्तर रेलवे के शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी संख्या जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) व काठगोदाम-जम्मूतवी (12207) को ठहराव दिया गया है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार काे बताया कि जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर 23 अगस्त से रात्रि 12ः18 मिनट पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 12ः20 पर प्रस्थान करेगी। काठगोदाम-जम्मू तवी (12207) 23 अगस्त से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुबह 7ः50 पर पहुंचेगी और 7ः52 पर प्रस्थान कर जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story