फतेहपुर में जिलाधिकारी ने की जल निगम ग्रामीण की परियोजनाओं की समीक्षा
फतेहपुर, 29 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जल निगम ग्रामीण द्वारा संचालित परियोजनाओं की बुधवार को बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जलनिगम ग्रामीण को निर्देश देते हुए काम करने वाली कंपनियों को के कामों का आकलन करें और 90% निर्माण को सौ फीसदी कार्य पूरा करायें; कार्य करते समय कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और कार्य में रुचि न लेने वाली एजेंसियों को नोटिस देते हुए ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करें।
बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी कार्य चल रहा है कार्य समाप्त होने के पश्चात उस सड़क की मरम्मत करें ताकि कहीं भी गड्ढा न रहे अन्यथा सड़क खुदने से दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। उन्होंने अगर कहीं जमीन की समस्या आ रही हो तो अवगत कराएं और यह सुनिश्चित करें कि पानी की टंकियों से जलापूर्ति अच्छी तरीके से हो । बैठक में जल निगम ग्रामीण के इंजीनियर उपस्थित रहे।---------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

