संभल के हरिहर मंदिर में 16 अगस्त को जलाभिषेक करने जाएंगे मुरादाबाद के शिवसैनिक

WhatsApp Channel Join Now
संभल के हरिहर मंदिर में 16 अगस्त को जलाभिषेक करने जाएंगे मुरादाबाद के शिवसैनिक


मुरादाबाद, 14 अगस्त (हि.स.)। शिवसेना शिंदे गुट मुरादाबाद इकाई की बैठक शुक्रवार को हरथला स्थित कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि 16 अगस्त को शिवसेना जिला कार्यालय रामलीला ग्राउंड से संभल स्थित हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए कूच करेंगे। इसमें शिवसेना मुरादाबाद मंडल के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिव सैनिक भाग लेंगे।

मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने आगे बताया कि मंडल सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। काफी संख्या में लोग शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामप्रसाद प्रजापति, मुरादाबाद महानगर प्रमुख मनोज कुमार, विजय मोहन गुप्ता, मुकेश सक्सेना, सूरज सैनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story