मकर संक्रांति का पर्व सनातन सांस्कृतिक एकता का संगम : अभिषेक ठाकुर
--अस्त्र शस्त्र के साथ निकलेगी त्रिशूल भगवान की शोभा यात्रा
प्रयागराज, 15 जनवरी (हि.स.)। जय शिव सेना उत्तर प्रदेश के द्वारा हर्षवर्धन नगर मीरापुर में मकर संक्रांति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें जय शिव सेना उत्तर प्रदेश के संरक्षक दिनेश सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सनातन की संस्कृतिक एकता का संगम और समाजिक समरसता का प्रतीक है।
आगे कहा, यह भारत के अलग-अलग प्रदेशों में विभिन्न नामों से भले ही जाना जाता है, लेकिन भाव हमारी एकता का होता है। कहा कि 15 फरवरी को जय शिव सेना उत्तर प्रदेश के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर दिन के दशहरे के रूप में धर्म गुरु त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभा यात्रा अस्त्र शस्त्र के साथ निकाली जाएगी।
संचालन कर्ता प्रांतीय महामंत्री राजेश केसरवानी ने बताया कि मकर संक्रांति समारोह में सभी प्रकार की खिचड़ी, दाल बाटी, गजक, रेवड़ी, तिलकुट के भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पार्षद साहिल अरोरा, दुर्गेश नंदिनी, राजू सोनकर, मंजूषा सिंह, अधिवक्ता सुशील जैन, श्याम बिहारी त्रिपाठी, बब्बन सिंह चौहान, रजत सोनकर, दिनेश कनौजिया रणविजय सिंह, मोनू सेठ, राजू सोनकर, आदि सैकड़ों जय शिव सैनिक रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

