आठ मेडिकल स्टोरों पर मिलीं कमियां, निलंबित होंगे लाइसेंस

WhatsApp Channel Join Now
आठ मेडिकल स्टोरों पर मिलीं कमियां, निलंबित होंगे लाइसेंस


मुरादाबाद, 26 अगस्त (हि.स.)। अवैध रूप से नशे की दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना कुंदरकी क्षेत्र के दस मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा, जिसमें आठ मेडिकल स्टोर में जांच में कमियां पाई गईं। संचालक बिलबुक और दवाओं के बिल तक नहीं दिखा पाए। औषधि विभाग नोटिस भेजकर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करेगा।

ड्रग इंस्पेक्टर बुधवार दोपहर टीम के साथ कुंदरकी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की जांच करने पहुंचे। यहां टीम ने दस मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ दुकानों पर दवा का रखरखाव ठीक नहीं मिला। कहीं फ्रिज नहीं मिला तो कहीं फार्मेसिस्ट गायब पाए गए। टीम के बिलबुक और दवाओं के बिल मांगने पर संचालक नहीं दिखा सके।

ड्रग इंस्पेक्टर उमेश भारती ने बताया कि सभी आठ मेडिकल स्टोरों को नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस का जवाब आने के बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story