मुरादाबाद जिले की तीन गांवों की सरकारी परियोजनाओं की जांच करेंगे मेरठ के डीडी पंचायत
मुरादाबाद, 06 जुलाई (हि.स.)। मेरठ के डीडी पंचायत मुरादाबाद जिले की तीन गांवों की सरकारी परियोजनाओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट निदेशक को भेजेंगे। इसी तरह मुरादाबाद के डीडी पंचायत अभय कुमार यादव सोमवार को गांवों की जांच करने के लिए हापुड़ चले गए हैं।
मुरादाबाद जिले के तीन गांवों की जांच मेरठ के डीडी पंचायत अमरजीत करेंगे। अमरजीत के अनुसार गांवों में सार्वजनिक शौचालय, लाइब्रेरी, पंचायत भवन सहित अन्य कार्यों का मौका मुआयना कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट निदेशक को भेजेंगे। कार्यों में गड़बड़ी या कमी पाए जाए जाने पर जिले के डीपीआरओ से पूछताछ की जाएगी। अभी मुरादाबाद में जांच का समय निर्धारित नहीं किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

