अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : उप्र. आदर्श योग समिति 07 जून को 1090 चौराहे से करेगा योग जागरूकता अभियान का प्रारंभ

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : उप्र. आदर्श योग समिति 07 जून को 1090 चौराहे से करेगा योग जागरूकता अभियान का प्रारंभ


लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 07 जून को योग जागरूकता अभियान की शुरुआत 1090 चौराहे से की जाएगी। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने शनिवार को पत्र जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 6:00 बजे शंख ध्वनि के साथ योग जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी तथा सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारी एवं बालक, बालिकाएं योगाभ्यासी 1090 चौराहे पर योग करेंगे।

अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे तथा योग करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story