भारतीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, सात देशों के 250 प्रतिभागी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, सात देशों के 250 प्रतिभागी शामिल


फर्रुखाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के भारतीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में 250 से अधिक प्रतिभागी तथा सात देशों के प्रतिभागियों ने प्रति भाग किया।

डॉक्टर प्राची गोस्वामी ने बुधवार को बताया कि 14 तकनीकी सत्रों में इंडोनेशिया, फिजी, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि देशों तथा भारत के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक अध्येता तथा शोध छात्रों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। विभिन्न सत्रों में प्रो. अनिल कुमार विश्वकर्मा, डॉ मेवालाल, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ राजू सिंह, डॉ रश्मि दुबे, डॉ ज्योति हर्मित, डॉ राहुल द्विवेदी, डॉ संदीप सिंह वर्मन, डॉ उमेश सिंह, डॉ लेखराम दन्नाना, डॉ संजीवनी आर्या, डॉ मनोज कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ प्रियांशु गुप्ता, डॉ विनीत सिंह, प्रो. स्वाति सक्सेना, डॉ अश्विनी देवी, डॉ जितेन्द्र डबराल आदि विद्वानों ने सत्र की अध्यक्षता की तथा डॉ संदीप कुमार द्विवेदी, डॉ रमाशंकर, नीरज कुमार द्विवेदी, प्राची गोस्वामी, समीर कुमार गुप्ता, डॉ निधीश कुमार सिंह, डॉ आलोक बिहारी लाल, डॉ धनंजय कुमार कुशवाहा, डॉ मधुप कुमार, विजय कुमार, विवेक सिंह आदि ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया।

संगोष्ठी के समापन सत्र के मुख्य अतिथि सुधीर चन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ योगेन्द्र पांडेय, मुख्य वक्ता डॉ निशंका संजीवनी लंका, विशिष्ट वक्ता प्रो अजय कुमार चौबे तथा सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रमन प्रकाश ने की।

संगोष्ठी समन्वयक निधीश कुमार सिंह ने बताया कि सेमिनार में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने तथा सात से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन सत्र का संचालन संगोष्ठी सचिव डॉ संदीप कुमार द्विवेदी तथा प्राची गोस्वामी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story