अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं : ईश्वरी प्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं : ईश्वरी प्रसाद


अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं : ईश्वरी प्रसाद


मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल मेरठ प्रान्त की प्रांतीय बैठक रविवार को मुरादाबाद में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र तथा धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के बीच सक्रिय रहना चाहिए।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा हिंदू समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रान्त महामंत्री गौरव राघव जी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए संगठन की भूमिका, उद्देश्य तथा आगामी वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने आगामी कावड़ यात्रा के सेवा एवं सुरक्षा कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को समाज के बीच सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से 20 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम पूरे प्रान्त में आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आगामी शारदीय नवरात्रि से विजयादशमी तक प्रत्येक क्षेत्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित कर हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक गौतम, प्रान्त संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, प्रान्त कार्याध्यक्ष वीरपाल शर्मा, प्रान्त उपाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह चौहान आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story