आर्मी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रमो की धूम, बच्चों ने लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
आर्मी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रमो की धूम, बच्चों ने लिया संकल्प


फर्रुखाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में बुधवार काे विश्व पृथ्वी दिवस पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने एक समूह गीत प्रस्तुत किया जिसमें पृथ्वी के क्षरण को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। पर्यावरण संरक्षण की समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है। निरन्तर वृक्षों की हो रही कटान से मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। इसी उद्देश्य से विश्व के 192 देशों में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें किसी न किसी रूप में वृक्षारोपण कर पृथ्वी में हो रहे क्षरण को रोकने का प्रयास करना चाहिए। हमें अपने पूर्वजों के नाम पर कम से कम एक वृक्ष का रोपण कर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। यही सच्ची मानव सेवा है। इस अवसर पर विद्यालय में हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story