विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालकर दिया पेट्रोल बचाने का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालकर दिया पेट्रोल बचाने का संदेश


फर्रुखाबाद,03 जून (हि.स.)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को भव्य साइकिल रैली का दयानन्द यूथ क्लब द्वारा आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि गुंजा जैन और डॉक्टर रुचि ने रैली को तपस्वी वाले बाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तपस्वी वाले बाग से प्रारंभ होकर थाना रोड रेलवे-स्टेशन तिराह से होते हुए नगर के प्रमुख मार्ग रामलीला मैदान, कमालगंज में सकुशल संपन्न हुई। इस रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों से संबद्ध युवा मंडलों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों सहित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “साइकिल चलाओ, सेहत बनाओ-पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ आमजन को साइकिल के उपयोग, स्वास्थ्य लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन स्थल रामलीला मैदान, कमालगंज पर सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुंजा जैन ने कहा कि साइकिल एक सस्ता, सुलभ एवं प्रदूषण रहित वाहन है। डॉक्टर रुचि ने कहा कि युवाओं को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। राहुल वर्मा ने बताया कि माई भारत का उद्देश्य युवाओं को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं सभी प्रतिभागियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर साहिल, राजन, नीतिश, सुमित, शालिनी, सुभि दीक्षित, रचना आकांक्षा राठौर आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story