इण्टर पास शिक्षक टीइटी के लिए करें आवेदन
-वेबसाइट पर चयन आयोग ने दिया आप्शन
प्रयागराज, 23 अप्रैल (हि.स)। उप्र शिक्षा सेवा चयन प्रयागराज ने इण्टर पास मृतक आश्रित कोटे से 1990-91 और 92 में नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं, जिन्हें केवल इंटरमीडिएट की मार्कशीट की योग्यता पर अध्यापक बनाया गया था। वह सेवारत शिक्षक-शिक्षिकाएं यूपीटीइटी का फार्म भर पाने में असफल हैं। क्योकि उनके पास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट है। लेकिन उनके पास स्नातक, बीटीसी और बीएड का प्रमाणपत्र नहीं है।
ऐसे अभ्यर्थियों का पोर्टल पर अपडेशन के पश्चात वह अभ्यर्थी चेक बाक्स पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस प्रकार उन्हें स्नातक व अन्य की डिटेल्स को ऑनलाइन भरने की जरुरत नहीं है।
चयन आयोग से गुरूवार काे जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने एक से पांच में आवेदन किया है परन्तु वह पुनः छह से आठ में भी आवेदन के इच्छुक हैं, वह लॉगिन के पश्चात एक्जाम आप्सन पर जाकर एडेड द अदर पेपर के एडेड पेपर आप्शन को सेलेक्ट कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्ता की डिटेल्स नहीं भरनी पड़ेगी एवं उनका सैलरी स्लिप ही पर्याप्त होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

