व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन: जीएसटी नियमों व डिजिटल सुरक्षा पर जोर*

WhatsApp Channel Join Now
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन: जीएसटी नियमों व डिजिटल सुरक्षा पर जोर*


गोरखपुर, 05 जून (हि.स.)। राज्य कर विभाग, खंड-2 गोरखपुर द्वारा शुक्रवार काे “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नियमों की जानकारी देना और कर प्रणाली को सरल व पारदर्शी बनाना रहा।

कार्यक्रम में टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष जे.के. सिन्हा, एडवोकेट विनीत श्रीवास्तव, हरिशंकर गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट विभूम पाण्डेय, महिला उद्यमी संगीता पाण्डेय तथा मीडिया की ओर से राजेश्वर शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विभाग की ओर से उपायुक्त राज्य कर खंड-2 शशि भूषण त्रिपाठी, सहायक आयुक्त दीप्ति गुप्ता, राज्य कर अधिकारी उदय प्रताप सिंह और कर्मचारी गुलाब चन्द्र पटेल ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

संवाद कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप करदाताओं के बीच विश्वास बहाली और नियमों के सरलीकरण पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों को नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, पोर्टल पर अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट रखने तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही विभाग द्वारा खंड स्तर पर शिविर आयोजित कर अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी की मुख्यधारा से जोड़ने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 और ई-इनवॉइसिंग के नए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया, जिससे व्यापारियों और महिला उद्यमियों को काफी लाभ मिला।

कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए, जिन पर विभागीय अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story