बहू-बेटी सम्मेलन में दी गई सरकार की मातृ शक्ति संबंधित योजनाओं की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
बहू-बेटी सम्मेलन में दी गई सरकार की मातृ शक्ति संबंधित योजनाओं की जानकारी


-गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध

मुरादाबाद, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठीवाल नगर, रेती मोहल्ला, नई बस्ती में रविवार को बहू- बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना सदर कोतवाली की सब इंस्पेक्टर चंद्रप्रभा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजना विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कृषि कर भुगतान योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराया हुए एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ खुशबू ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में उपस्थित समूह को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा उपलब्ध हैं।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर उपस्थित समूह को कुष्ठ रोग के कारण लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की एमडीटी दवा सभी सरकारी स्वास्थ्य केदो पर नि:शुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर समाजसेवी एवं लाडली फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती गुप्ता ने भी उपस्थित महिलाओं के सम्मुख अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर फार्मासिस्ट रईस पाल, स्टाफ नर्स राहुल वर्मा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story