भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे मुरादाबाद के युवा
मुरादाबाद, 12 सितम्बर (हि.स.)। युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें चयनित युवाओं को राज्य और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग होने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को जनवरी में युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक बार प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। युवा mybharat. gov.in के माध्यम से इसमें शामिल हो सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रश्नोतरी में चयनित युवाओं पहले राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का असर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जनवरी में युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

